बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी का कासगंज तक विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आज से कासगंज तक चलेगी, 20 मई से बदल जाएगा गाड़ी का नंबर

मुरादाबाद, अमृत विचार। गाड़ी संख्या 14315-14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस को रेल प्रबंधन ने अब कासगंज स्टेशन तक विस्तारित कर चलाने का निर्णय लिया है। यह 16 अप्रैल से प्रभावी होगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 14316 को अब 16 अप्रैल से नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी के रूप में संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर कासगंज तक आवागमन करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14315 कासगंज से 17 अप्रैल से रात 2:50 बजे चलेगी। जो सोरो शूकर क्षेत्र, उझानी, बदायूं, बरेली जंक्शन होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14316 नई दिल्ली से चलकर कासगंज स्टेशन तक आएगी। गाड़ी संख्या 14315 कासगंज नई दिल्ली को 20 मई से नये गाड़ी संख्या 15303 के पहचान से संचालित की जाएगी, जबकि गाड़ी संख्या 14316 20 मई से नई दिल्ली से कासगंज तक नयी गाड़ी संख्या 15304 नंबर से संचालित की जाएगी।

 

संबंधित समाचार