Bareilly : करंट से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग को देना होगा 15.50 लाख मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, बरेली। बिजली पोल में करंट उतरने से पिता-पुत्र की मौत होने पर स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष काली चरन, सदस्य संजीव कुमार गौतम व अनीता यादव की पीठ ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, आंवला व मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, लखनऊ के प्रबंध निदेशक को मृतक आश्रितों को 15 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा वाद प्रस्तुत करने की तिथि से अदायगी की तिथि तक मय 7 प्रतिशत ब्याज अदा किये जाने का आदेश दिया है।

आंवला ग्राम बढ़गांव थाना सिरौली निवासी भूरी और उसके पुत्र मनोज (22) दो नाबालिग पुत्र व दो पुत्रियों ने आयोग में अर्जी देकर बताया कि उसके घर के सामने बिजली का पोल स्थित है। इस पर 11 केवी की तीन तार जा रही हैं। 11 सितंबर 2024 की शाम पति राजपाल विद्युत स्पर्शाघात से गंभीर रूप से घायल हो कर पोल के पास गिर गये। राजपाल को बचाने के प्रयास में उसका पुत्र सोमपाल (22) भी घायल हो गया। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण दोनों की मृत्यु हो गयी। 

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड़, आंवला ने अदालत में जवाब दाखिल कर कहा कि मृतका के नये मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, उनके द्वारा कटिया डालकर बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। घटना वाले दिन घर में खड़े ठेले में करंट उतर आया जिससे करंट लगने से घटना घटित हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म