Bareilly : तीन दिन पहले खुले कैफे में चल रही थी शराब और हुक्का पार्टी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले खुले नए कैफे में खुलेआम शराब और हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार को आबकारी विभाग की टीम के साथ एसएसडी प्लाजा के पास द शीशी ओसिस कैफे में छापा मारा। यह कैफे तीन दिन पहले ही खुला था। कैफे के सीढ़ियों पर बिठाकर शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने इज्जतनगर के कंजादासपुर निवासी अनस और नगरिया परीक्षित निवासी सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। 

इनके साथ पार्टी कर रहे इज्जतनगर परतापुर चौधरी निवासी राजा खान उर्फ उवैश खान और फरीदापुर निवासी अनस खान फरार हो गए। इनके पास से दो शराब की बोतल और दो हुक्का बरामद हुए। वहीं कैफे में बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और हुक्का रखे थे। पुलिस ने चार हुक्के, दो शराब की बोतल और 50 फिल्टर पाइप बरामद किए। पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

संबंधित समाचार