Moradabad: सास की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी दामाद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सास को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दामाद गुलनवाज निवासी पंडित नगला थाना कटघर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

12 फरवरी की शाम मंसूरी कॉलोनी में 45 वर्षीय रुखसाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका की पुत्री साहेबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तमंचा और खोखा बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि पत्नी से चल रहे विवाद के चलते वह अपने साथी मुस्तफा के साथ ससुराल गया था, जहां साले, साली और सास से कहासुनी और हाथापाई हुई। 

इसके बाद वह और उसका दोस्त चले गए और फिर मुस्तफा ने अपने घर से तमंचा और कारतूस लिए और फिर दोनों वापस ससुराल पहुंचे। उसे देखकर सास ने फिर अनाप शनाप बोलना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने सास को गोली मार दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी मुस्तफा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

संबंधित समाचार