UP : युवा उत्सव में शामिल होने संजय दत्त पहुंचे लखनऊ, बोले - ओए मामू, बात सुन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : फिल्म अभिनेता संजय दत्त आज लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

दरअसल, सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित युवा उत्सव 2.0 में शामिल होने संजय दत्त लखनऊ पहुंचे हैं। युवा उत्सव का आयोजन सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह की तरफ से किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता लाना है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बंगला बाजार स्थित पुलिस चौकी के पास होना है। 

कार्यक्रम से पहले संजय दत्त ने बंगला बाजार इलाके में रोड शो किया। रोड शो के दौरान संजय दत्त की महज एक झलक पाने को प्रशंसक बेकाबू हो गये। प्रशंसकों को उत्साहित देख संजय दत्त भी उत्साहित हो गये। प्रशंसक रोड शो के दौरान उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे, तो संजय दत्त ने भी प्रशंसकों पर फूलों बरसाये। इसके अलावा उन्होंने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में विधायक राजेश्वर सिंह भी संजय दत्त के साथ रहे। विधायक राजेश्वर सिंह ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया है।

मंच से बोले संजय दत्त - ओए मामू, बात सुन
बालीवुड अभिनेता संजय दत्त ने रविवार को लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने अपने चिर-परिचित डायलॉग से पर्यावरण प्रेमियों से पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा- "ओए मामू, बात सुन। जिंदगी में दो काम करने का। एक पौधा लगाने का, दूसरा पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो खुद की वाट लगाने का।" 

संजू ने लखनऊ से भावनात्मक रिश्ते किए साझा
मंच पर पहुंचते ही संजय दत्त अपने फैंस से रूबरू हुए। उन्होंने कहा लखनऊ से अपने भावनात्मक संबंध भी शेयर किए। कहा कि उनके पिता सुनील दत्त विभाजन के बाद शुरुआती दौर में अमीनाबाद में ही रहे हैं। इसीलिए लखनऊ से उनका गहरा जुड़ाव है।

वहीं बीते दिनों मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) में सम्पन्न हुई क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को 1,00,000, 50,000 और 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि संजय दत्त ने प्रदान की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व लोकतांत्रिक जागरूकता को समान प्राथमिकता दी जा रही है। यह अभियान इसी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। जिसका उद्देश्य युवाओं और नव मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। संजय दत्त इस अवसर पर युवाओं से मतदाता सूची में अपना नामांकन सुनिश्चित कराने की भी अपील की। 

ये भी पढ़ें : सेंसेक्स की 6 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, L&T-SBI को हुआ बड़ा फायदा 

संबंधित समाचार