Lucknow News: केजीएमयू भर्ती में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची जारी, 207 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
लखनऊ, अमृत विचार : किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने गैर‑शैक्षणिक नियमित पदों की भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल टेक्निकल ऑफिसर ईएनटी, टेक्निकल ऑफिसर ऑप्थल्मोलॉजी और लाइब्रेरियन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की गई है।
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि 207 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की गई थी, और इसका परिणाम 29 नवंबर को घोषित किया गया था। 22 दिसंबर तक विभिन्न पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का राउंड पूरा किया गया।
तीनों प्रमुख पदों पर चार‑चार अभ्यर्थी सफल हुए हैं, और उनकी सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित उम्मीदवार अब आगे की औपचारिकताओं के लिए विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
