Bareilly: जेईई मेन में चमके बरेली के होनहार...मेडिट के छात्र-छात्राओं ने किया कमाल 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मेडिट बरेली कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सोमवार को जारी किए गए जेईई मेन-2026 सत्र-1 के परिणाम ने मेडिट कोचिंग संस्थान के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण ला दिया है। मेडिट के कई छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करते हुए न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि संस्थान और शहर का नाम भी रोशन किया है। 

संस्थान के निदेशक विशाल वार्ष्णेय एवं विपुल गोविल ने कहा कि यह परिणाम हमारे छात्रों की लगन और संकल्प का प्रमाण है। मेडिट हमेशा से ही क्वालिटी एजुकेशन और पर्सनल गाइडेंस पर जोर देता है। यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि विश्वास और शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण की जीत है। इन छात्रों की सफलता से संस्थान में उत्साह का माहौल है। छात्र ऋषभ सक्सेना ने 99.82 प्रतिशत, आशी बास ने 99.62 प्रतिशत, धैर्य कुमार ने 99.55 प्रतिशत, दिव्यांश त्यागी ने 99.52 प्रतिशत परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।

 सिर्फ टापर्स ही नहीं, बल्कि संस्थान के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 96 परसेंटाइल से ऊपर अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। आगे का लक्ष्य: अब यह छात्र जेईई एडवांस 2026 की तैयारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेडिट की पूरी टीम उन्हें अगले पड़ाव में भी मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर है। संस्थान के सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।

संबंधित समाचार