Pilibhit: बोखौफ चोरों ने अब बल्लभनगर में की 60 लाख की चोरी, डीवीआर भी ले गए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर में चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस चोरी की घटनाएं रोकने में फेल साबित हो रही है। पूर्व में हुई घटनाओं में खुलासा छोड़िए साक्ष्य भी नहीं जुटाए जा सके थे कि एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। बंद मकान से चोर करीब 60 लाख की चोरी कर गए। 

घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कालोनी में हुई। यहां के रहने वाले हरीश कुमार बरेली गए थे। उनके भतीजी का जन्म हुआ था और छोटे भाई की पत्नी बरेली के अस्पताल भर्ती थी। घर बंद कर परिवार बरेली था। बताते है कि इसी बीच चोर मकान में घुसे और करीब 60 लाख कीमत के जेवरात, एक लाख रूपये आदि समान समेट ले गए।

 पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह मकान का दरवाजा खुला देखा तो जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई। फिलहाल छानबीन कराई जा रही है।

संबंधित समाचार