यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में 90+ स्कोर करना चाहते हैं तो फॉलो करें ये सीक्रेट, विशेषज्ञों ने दिए टॉप 10 गोल्डन टिप्स

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: परीक्षा से पहले विषय में नया कुछ नहीं पढ़ें, जो पहले से याद है उसे दोहराएं और जो प्रश्न आसान लगे उसे पहले हल करें। डायग्राम, डाटा, सूत्र, उदाहरण लिखने वाले प्रश्नों को जरूर हल करें, इनमें सबसे अधिक नंबर मिलते हैं। ये टिप्स सोमवार को विज्ञान चेतना हेल्पलाइन में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को विशेषज्ञों ने दिए। हेल्पलाइन में घंटे में मंडल के जिलों से करीब 130 विद्यार्थियों ने फोन कर प्रश्नपत्र व परीक्षा से संबंधित आशंकाओं का समाधान किया। मंगलवार को हाईस्कूल विद्यार्थियों के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन का आयोजन किया जाएगा।

हेल्पलाइन का आरंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार फोन पर विद्यार्थी से बात करके की। लखनऊ के अलावा सबसे अधिक फोन लखीमपुर खीरी जिले से आए। सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव के अलावा दूसरे मंडलों के झांसी, मुरादाबाद, कानपुर देहात व अन्य जिलों के कुछ विद्यार्थियों ने भी फोन किए। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन कौशल व मानसिक संतुलन बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

विषयवार टिप्स

रसायन विज्ञान

- पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें।

-अभिक्रियाओं का लिख कर नियमित अभ्यास करें।

-पाठ्यक्रम को अंकवार विभाजन के अनुसार तैयार करें।

-बुनियादी अवधारणा, परिभाषा व सूत्रों को लिख कर अभ्यास करें।

-रासायनिक समीकरणों को "क्या होता है जब" और "कैसे प्राप्त करेंगे" के आधार पर तैयार करें।

भौतिक विज्ञान

-सूत्रों एवं मात्रकों को याद करें।

-सूत्र के निगमन को लिखकर अभ्यास करें।

-आंकिक प्रश्नों को स्टेप बाय स्टेप हल करें।

-किरण आरेख व परिपथ आरेख का अभ्यास करें।

जीव विज्ञान

--जीव विज्ञान में चित्रों की अहम भूमिका होती है।

-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर रेखा चित्र बनाकर याद करें।

-अंकों के आधार पर समय व शब्द सीमा को तय करें जिससे कोई प्रश्न ना छूटे।

-शेड्यूल बनाकर तैयारी करें सभी पाठ को बचे हुए समय के आधार पर बांट कर याद करे।

70 नंबर के प्रश्नपत्र में तीन इकाइयों पर ध्यान देकर आसानी से 46 अंक प्राप्त किये जा सकते हैं।

अंग्रेजी टिप्स

-प्रतिदिन लिखकर अभ्यास करें।

-महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट करें।

-लॉन्ग प्रश्नों के उत्तर पैराग्राफ में लिखें।

अंकों के अनुसार उत्तर की लंबाई निर्धारित करें।

-प्रश्नों का उत्तर अपने शब्दों में निर्देशानुसार संक्षिप्त रूप से दें।

गणित में टिप्स

-सरल प्रश्नों के उत्तर पहले दें।

-उत्तरों पर विचार करने के लिए कुछ समय लें।

-चरणबद्ध उत्तर दें, प्रत्येक चरण के अंक होते हैं।

-कैल्कुलस से सबसे अधिक अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

-रिविजन के लिए कम से कम 15 से 20 मिनट का समय अवश्य रखेंl

-कैलकुलस सहित मैट्रिक्स, डिटरमिनेंट, प्रोबेबिलिटी, लीनियर प्रोग्रामिंग की तैयारी से 65 प्रतिशत तक के अंक प्राप्त किए जा सकते हैl

 

संबंधित समाचार