कानपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन कंट्रोल रूम शुरू, डबल-लॉक में रखे गए प्रश्न पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में तैयारी पूरी हो गई है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इनमें ऑनलाइन और ऑफ लाइन कंट्रोल रूम शामिल हैं। दोनो ही कंट्रोल रूम शुरू हो गए हैं। केंद्रों में पहुंचे प्रश्न पत्रों की इन कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी। 

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 92,444 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों में प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखा गया है। इसके लिए केद्रों में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इन्हीं कैमरों के जरिए ऑनलाइन कंट्रोल रूम में प्रश्न पत्रों और सुरक्षा की निगरानी जीजीआईसी चुन्नीगंज स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है। इस निगरानी के तहत यदि केंद्रों में कुछ भी अव्यवस्थित पाया गया कि उसकी सूचना तुरंत ही केंद्र व्यवस्थापकों को दी जाएगी।

उधर केंद्र व्यवस्थापकों को भी परीक्षा की सुरक्षा संबंधी सभी जानकारियां पूर्व की बैठकों में बता दिया गया है। ऐसे में केंद्र मे बिजली जाने, अंधेरा होने, कैमरे से साफ दिखाई न देने या कैमरों के मुड़ते ही तुरंत ही केंद्र व्यवस्थापकों को बताया जाएगा। सुरक्षा पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष राय ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी हो रही है। बोर्ड के नियमों का जिले में स्पष्ट रूप से पालन किया जा रहा है। 

कंट्रोल रूम का ट्रायल

परीक्षा के लिए ऑनलाइन कंट्रोल रूम का ट्रायल भी किया गया। यह ट्रायल पूरी तरह सफल हुआ। सभी केंद्रों के सीसीटीवी का कनेक्ट कंट्रोल रूम से हुआ। उधर कंट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए। खासतौर पर परीक्षा शुरु होने के दिन से अंतिम दिन तक के सभी नियम कर्मचारियों को समझाएं गए। इसके अलावा उन्हें किस तरह से सूचनाओं को अधिकारियेां तक पहुंचाना है इसके बारे में भी उन्हें बताया गया। दूसरी ओर ऑफ लाइन कंट्रोल रूम में केंद्र व्यवस्थापक फोन कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इसके नंबर सभी केंद्रों तक पहुंचाया गया है। 

डबल लॉक में प्रश्न पत्र

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी विषयों के प्रश्न पत्र जिले में आ गए हैं। सभी को शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों में भेज दिया गया है। स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की ऑनलाइन कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। 

124 केंद्रों में होगी परीक्षा

जिले के 124 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 92,444 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है।

18 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा 
  • 46,430 इस बार दसवीं में होंगे शामिल
  • 46,014 परीक्षार्थी इस बार 12चीं में होंगे शामिल  92,444 परीक्षार्थी इस बार जिले में परीक्षा देंगे

संबंधित समाचार