Bareilly: परीक्षा रहेगी नकल विहीन, 24 घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू होने वाली है। जिले के लगभग 92000 छात्र छात्राएं, 103 परीक्षा केंद्रों पर इस बार परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ पुलिस को भी तैनात किया है। एक परीक्षा केंद्र केंद्रीय कारगर में बनाया गया है।

परीक्षा के दौरान 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट चेकिंग को तैनात रहेंगे। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसका नंबर 0581-2427433 है। जिले में किसी भी तरह की समस्या होने पर यहां फोन कर उसका निराकरण किया जाएगा। यदि कहीं पर नकल होती है तो भी यहां सूचित किया जा सकता है। यहां तीन शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। किसी भी सूचना देने और जानकारी लेने के लिए इस नंबर पर फोन किया जा सकता है।

संबंधित समाचार