यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत: रेलवे ने जारी किया होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल, लखनऊ-गोरखपुर और दिल्ली से गुजरेंगी ये गाड़ियां

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः होली के मद्देनज़र रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली, कटरा और चंडीगढ़ से लखनऊ होते हुए पूर्वांचल और बिहार के विभिन्न शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनें रोजाना चलेंगी, जबकि कुछ का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04203 लखनऊ से दिल्ली के लिए 23 फरवरी और 2 मार्च को सुबह 08:05 बजे रवाना होगी। वापसी में 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए 23 फरवरी और 2 मार्च को रात 20:20 बजे चलेगी। 04209 वाराणसी से दिल्ली 24 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना 22:30 बजे चलेगी, जबकि 04210 दिल्ली से वाराणसी 25 फरवरी से 7 मार्च तक प्रतिदिन 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।

04213 अयोध्या कैंट से आनंद विहार के लिए 24 व 26 फरवरी तथा 1, 3 और 5 मार्च को 18:20 बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 04060 नई दिल्ली से सुपौल 20 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना 21:35 बजे चलेगी, जबकि 04059 सुपौल से नई दिल्ली 22 फरवरी से 8 मार्च तक सुबह 07:00 बजे रवाना होगी। 

इसके अलावा 04054 नई दिल्ली-बरौनी, 04053 बरौनी-नई दिल्ली, 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार, 04604 कटरा-वाराणसी, 04603 वाराणसी-कटरा, 04514 चंडीगढ़-गोरखपुर और 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़ होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने की अपील की है।

संबंधित समाचार