Bareilly: मार्बल कारोबारी से मांगी रंगदारी, दुकान पर कब्जा करने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मार्बल कारोबारी को दो लोगों ने 20 लाख रुपये ब्याज पर देकर रंगदारी मांगकर दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। उसके बाद उसे अपने घर पर बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई। एसएसपी के आदेश पर दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राजस्थान के मकराना नगौर निवासी रिजवान अहमद ने बताया कि वह मौजूदा समय में बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर के कटिकईया में रह रहा है। पिछले 13 साल से वह मिनी बाईपास पर मार्बल पत्थर की दुकान चला रहा है। आरोप है कि 6 साल पहले उसकी दुकान पर मोहम्मद साजिद और इकबाल आए। उन्होंने कहा कि तुब बाहर के हो, हम लोकल के है, हमारा क्षेत्र में दबदबा है। आरोपियों ने कहा कि हम ब्याज का काम करते हैं। तुम काम बढ़ाओ हमें 2 प्रतिशत का ब्याज देते रहना। 

लॉकडाउन में उसे कारोबार में बड़ा नुकसान हो गया। इसके बाद उसने साजिद और इकबाल से 20 लाख रुपये दो प्रतिशत के ब्याज से 1 दिसंबर 2020 को लिए थे। उसके बाद आरोपियों ने पांच-पांच लाख रुपये के चेक केवल हस्ताक्षर कराकर ले लिए थे। जिसे ब्याज व मूलधन सहित उसने आरोपियों को 1 जनवरी 2021 से बराबर एक लाख 25 हजार रुपये प्रतिमाह देने लगा। उसने अपने ब्लैंक चेक मांगे तो उसने वापस नहीं दिए। 

आरोप है कि ब्याज और मूलधन देने के बाद भी आरोपी दुकान पर आकर कब्जा करने की धमकी देते हैं। 22 जनवरी 2026 को रात में इकबाल रजा ने उसे अपने घर पर बुला लिया। उसके बाद वह साजिद के घर ले गया। उसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह मौके से अपनी जान बचाकर भागा। उसने किला पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार