Rampur : कड़ी सुरक्षा के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से हुई शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उड़ाका दल, पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों के अलावा 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

74 परीक्षा केंद्रों पर 46,766 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 25,518 छात्र पंजीकृत हैं। रजा इंटर कालेज में बनाए गए कंट्रोल रूम में लखनऊ से मॉनिटिरिंग हो रही ही। कंट्रोल रूम में 21 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे परीक्षा कक्ष में पैनी नजर रखी जा रही है।  नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए वायस रिकार्डर लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर साफ पानी, बिजली, शौचालय, जेनरेटर  की भी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों के लॉकर में रखवा दिए गए हैं। लॉकर की एक चॉबी केंद्र व्यवस्थापक और एक चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। इसके अलावा लॉकर पर 24 घंटे कैमरे नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर बनाए रहेंगे। कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों के दो-दो सेट भेजे गए हैं।  

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या - 25,518
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या- 21248
कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 46,766

ये भी पढ़ें - Rampur: मामा ने भांजे का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों का किया था विरोध

संबंधित समाचार