Rampur: मामा ने भांजे का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों का किया था विरोध

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर जिले स्वार थाना क्षेत्र के खौद कला गांव में पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर रिश्ते के मामा ने भांजे की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी मामा ने सोते हुए भांजे की दरांती से गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्वार कोतवाली क्षेत्र के खौद कला गांव निवासी  28 वर्षीय आकिल मंगलवार रात घर में अकेला सो रहा था। तभी उसके चचेरे मामा नसीम उर्फ भूरा ने आकिल पर हमला का लोहे के दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक आकिल की पत्नी शाइस्ता अपने पति की गलत गतिविधियों से तंग आकर अपने मायके में रह रही थी। आरोपी नसीम का मृतक की पत्नी से अवैध संबंध बनने का भी आरोप है। आकिल को इसकी जानकारी हुई और उसने इसका विरोध किया तो नसीम ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और हत्या को अंजाम दे डाला।

 आरोपी नसीम को स्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक आकिल के खिलाफ थाना टांडा के अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर और हल्द्वानी में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका था। शाइस्ता पति की हरकतों से तंग आकर मायके में रह रही थी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाली स्वार पुलिस ने आरोपी नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

संबंधित समाचार