Rampur : रोडवेज बस ने हाईवे पर पुलिस जीप में मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बिलासपुर,अमृत विचार। पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस चालक द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ी जीप में टक्कर मारकर करीब पचास मीटर घसीटते हुए ले गया। बाद में पुलिस की सरकारी जीप खंती में जाकर पलट गई। जिसके चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। 

बुधवार की करीब नौ बजे प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, चालक जितेंद्र कुमार और हमराह दीपांशु चौधरी के साथ रुद्र-बिलास क्षेत्र में ग्रस्त करके सरकारी जीप से वापस कोतवाली लौट रहे थे। इस दौरान पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस चालक अवनीश कुमार ने सरकारी जीप में पीछे से टक्कर मारकर उसे पचास मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में सरकारी जीप अनियंत्रित होकर चीनी मिल के पास हाईवे किनारे खंती में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार और रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ ही मौके पर आस-पास के लोगों समेत राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में लोगों ने प्रभारी निरीक्षक तथा पुलिस कर्मियों को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया। जिसके चलते चालक जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि प्रभारी निरीक्षक तथा उनके हमराह सकुशल हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक जितेंद्र कुमार की ओर से रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार