Moradabad: मुखौटे, रंग और पिचकारियों से सजी दुकानें, लोगों में दिखने लगा होली का उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार रंगों की आभा से सराबोर हो उठे हैं। ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, बुधबाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में गुलाल, रंग, पिचकारी और आकर्षक मुखौटों की सजी दुकानों से त्योहार के करीब होने का अहसास साफ झलक रहा है। दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाल की ढेरियां और तरह-तरह की डिजाइन वाली पिचकारियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बच्चे कार्टून किरदारों वाली पिचकारियों और मुखौटों को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं, तो वहीं युवा वर्ग हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों की मांग कर रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी ग्राहकों का रुझान सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल रंगों की ओर अधिक है। 

सजावटी सामान, रंगीन टोपी, चश्मे और स्प्रे कलर भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो होली के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। शाम के समय बाजारों की चहल-पहल और भी बढ़ जाती है, जब परिवार के साथ लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहार तक बिक्री में और तेजी आएगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म