लखनऊ रेसकोर्स में धमाल: गोल्डन ओक्स ने जीता प्रतिष्ठित आर्मी कमांडर कप, शान-ए-अजीम ने इंडियन ब्रीड में मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ रेसकोर्स में रविवार को 1000 मीटर ट्रैक पर रेस बिजली की गति से पूरी कर गोल्डन ओक्स ने आर्मी कमांडर कप अपने नाम किया। थारोब्रीड घुड़दौड़ में एंजेल इन माई हार्ट दूसरे और चोपिन (जॉकी- मोनू) तीसरे स्थान पर रहा।

MUSKAN DIXIT (47)

इंडियन ब्रीड रेस में शान-ए-अजीम ने पहला, अलोहा (ने दूसरा और स्प्रिचुअल फोर्स ने तीसरे स्थान प्राप्त किया।

MUSKAN DIXIT      लखनऊ रेसकोर्स

रेसकोर्स सीजन की सबसे प्रतिष्ठित रेस का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे। तेज धूप के बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ। रेस के बाद दर्शकों के लिए रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें बेस्ट हैट (जेंटलमैन) का खिताब सूफियान सिद्दीकी और बेस्ट हैट (लेडी) का खिताब रितु पुंडीर ने जीता।

MUSKAN DIXIT लखनऊ रेसकोर्स

बेस्ट ड्रेस्ड (जेंटलमैन) का खिताब लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धार्थ विक्रम सिंह के साथ बेस्ट ड्रेस्ड (लेडी) का खिताब जोत्सना हबीबउल्लाह के नाम रहा। वहीं मेड फॉर इच अदर (यंग कपल) का खिताब मिस्टर एंड मिस निशांत सोलंकी को मिला, जबकि मेड फॉर इच अदर (सीनियर कपल) में लेफ्टिनेंट जनरल एके मिश्रा और मीरा मिश्रा की जोड़ी विजेता रही। रोमांच, रफ्तार और उत्साह से भरपूर इस आयोजन ने एक बार फिर लखनऊ रेसकोर्स की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

MUSKAN DIXIT  लखनऊ रेसकोर्स

परिणाम

इंडियन ब्रीड स्थान      मालिक का नाम जॉकी     धनराशि
शान ए आजिम  प्रथम जेएन माथुर मयंक कोरी 5000
अलोहा द्वितीय अमर हबीबउल्लाह मोनू 3000
स्प्रिचुअल फोर्स तृतीय जेएन माथुर  विनोद सिंह 2000
गोल्डन ओक्स   प्रथम मो. अब्दुल्ला दीपक 10000
एंजेल इन माई हार्ट द्वितीय जेएन माथुर हर्ष  7000
चोपिन   तृतीय अमर/सूफियान मोनू             4000

MUSKAN DIXIT (46)

संबंधित समाचार