Uttrakhand : कोर्ट पेशी के दौरान अभियुक्त फरार, सिपाही लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोर्ट पेशी के दौरान अभियुक्त के फरार होने के मामले में एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को केलाखेड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत टांडा डाल चंद निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे बाजपुर कोर्ट पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अभियुक्त ने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हाथ छुड़ाया और फरार हो गया। 

पुलिसकर्मियों ने 200 मीटर तक पीछा कर बेरिया रोड लेवड़ा पुल के समीप अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोच लिया और फिर न्यायालय में पेश किया। एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ विभव सैनी को सौंपी। जांच रिपोर्ट में सुरक्षा में चूक और सिपाही की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने सिपाही गणेश को लाइन हाजिर कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

संबंधित समाचार