Moradabad: बिना टिकट यात्रा करते 43 को पकड़ा, 19210 रुपये जुर्माना वसूला

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे की टीमों ने किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा के नेतृत्व में 6 टिकट चेकिंग स्टाफ ने दो रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत गाड़ी 16 गाड़ियों को चेक किया गया।

अभियान के दौरान टीमों ने बिना टिकट यात्रा के 43 केस पकड़ा। जिसमें ₹19210 और अनियमित यात्रा के 8 मामले में ₹2215,धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के नौ मामले में ₹1800 सहित कुल 60 केस में ₹23,225 का रेल राजस्व प्राप्त किया। 

यात्रियों से रेल प्रशासन ने अपील किया कि प्लेटफॉर्म पर प्लेटफॉर्म टिकट या अपना रेल यात्रा टिकट लेकर ही जाएं। गाड़ी में बिना टिकट यात्रा न करें एवं जिस श्रेणी / दर्जा का टिकट है, उसी कोच में यात्रा करें। स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में गंदगी व धूम्रपान न करें। रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या “RailOne“ एप के माध्यम से शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकतें हैं।

संबंधित समाचार