होली पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात! यूपी, बिहार समेत 6 राज्यों के यात्रियों को मिलेंगी 10 नई स्पेशल ट्रेनें, कन्फर्म सीट की टेंशन खत्म!
लखनऊः होली का रंगीन त्योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे यह त्योहार नजदीक आ रहा है, ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। घर-गांव जाने वाले लाखों लोगों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे ने 5 अलग-अलग रूटों पर 10 स्पेशल ट्रेनों (अप-डाउन) की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को फायदा पहुंचाएंगी।
यहां इन स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी दी जा रही है:
1. ट्रेन नंबर 05060/05059: लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल
- 05060 (लालकुआं से कोलकाता): 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलकर अगले दिन शुक्रवार रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- 05059 (कोलकाता से लालकुआं): 7 मार्च से 28 मार्च तक हर शनिवार को सुबह 5:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉप: गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल आदि।
2. ट्रेन नंबर 05506/05505: सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा होली स्पेशल
- 05506 (सहरसा से पूर्णिया कोर्ट): 6 मार्च से 15 मार्च तक हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से दोपहर 1:20 बजे चलकर शाम 3:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
- 05505 (पूर्णिया कोर्ट से सहरसा): 9 मार्च से 17 मार्च तक हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 3:00 बजे चलकर शाम 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉप: मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमंखी।
3. ट्रेन नंबर 09803/09804: सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल
- 09803 (सोगरिया से दानापुर): 1 मार्च को रात 11:10 बजे चलकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
- 09804 (दानापुर से सोगरिया): 3 मार्च को सुबह 1:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉप: आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी आदि।
4. ट्रेन नंबर 03035/03036: डानकुनी-पटना-डानकुनी होली स्पेशल
- 03035 (डानकुनी से पटना): 27 फरवरी और 4 मार्च को रात 12:30 बजे चलकर दोपहर 2:45 बजे पटना पहुंचेगी।
- 03036 (पटना से डानकुनी): 27 फरवरी और 4 मार्च को दोपहर 4:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉप: फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह आदि।
5. ट्रेन नंबर 05064/05063: गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर होली स्पेशल
- 05064 (गोमतीनगर से मालतीपाटपुर): 26 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को शाम 6:55 बजे चलकर शनिवार सुबह 3:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
- 05063 (मालतीपाटपुर से गोमतीनगर): 28 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार को सुबह 11:15 बजे चलकर अगले दिन रात 8:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉप: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया आदि।
