Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी आज, ज्योतिषाचार्य से जानें भगवान विष्णु की पूजा-व्रत का शुभ मुहूर्त 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: फाल्गुन मास की एकादशी शुक्रवार को है। इसे रंगभरी एकादशी या आमलकी एकादशी भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि एकादशी 27 फरवरी रात 10:32 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा तथा पारण 28 फरवरी की प्रातः किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से पापों का क्षय होता है, करियर में उन्नति के मार्ग खुलते हैं तथा जीवन में सुख-शांति का वास होता है। 

धार्मिक नगरी वाराणसी में रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर भगवान शिव माता पार्वती का गौना कराकर काशी पहुंचे थे, जहां भक्तों ने पुष्प, अबीर-गुलाल और भस्म से उनके साथ होली खेली। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि ब्रज में इसे रंगभरनी एकादशी कहा जाता है और इसी दिन से रंगों वाली होली की शुरुआत होती है। इस प्रकार यह एकादशी हरि और हर दोनों की आराधना से जुड़ा पावन पर्व है।

ये भी पढ़ें :
50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, विशेष ऑपरेशन के तहत वाराणसी पुलिस ने दबोचा  

संबंधित समाचार