भारतीय रेलवे का महिलाओं के लिए बड़ा कदम: रेल सफर होगा सुरक्षित-सुगम, 310 ट्रेनों में लगेंगी अत्याधुनिक महिला बोगियां

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: महिलाओं के रेल सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अप्रैल माह से 310 ट्रेनों में नई अत्याधुनिक महिला बोगियां जोड़ी जाएंगी।

इन बोगियों को विशेष रूप से वूमेन फ्रेंडली बनाया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान महिलाओं को अधिक सुरक्षा और सुविधा मिल सके। खास बात यह है कि इन कोचों में बेबी फीडिंग के लिए अलग से स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। 

रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों से एक माह के भीतर ऐसी ट्रेनों की सूची मांगी है, जिनमें मांग और आवश्यकता के अनुसार महिला बोगियां लगाई जा सकें। लखनऊ के रास्ते आने-जाने वाली ट्रेनों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही महिला एस्कॉर्ट और फ्रंटलाइन स्टाफ में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य महिलाओं को उत्कृष्ट और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें :
होली पर किसानों के जीवन में रंग भरेगी योगी सरकार: अनुदान पर कृषि यंत्रों का तोहफा, 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

संबंधित समाचार