शोध, नवाचार और आधुनिक तकनीक से खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत : केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वैज्ञानिकों के शोध, नवाचार और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी और आत्मनिर्भर व विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने जोर दिया कि कृषि केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि भंडारण, कोल्ड चेन, प्रसंस्करण और विपणन जैसे पहलुओं पर भी गंभीरता से कार्य करना आवश्यक है।

उप मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ स्थित निजी विश्वविद्यालय में ‘खाद्य सुरक्षा’ विषय पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैल्यू एडिशन और तकनीक के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। साथ ही वैज्ञानिकों से अपील की कि वे ऐसी तकनीक विकसित करें, जिससे फसलें प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रह सकें।

सम्मेलन में “ पाथोजेनस,प्लांट हेल्थ एंड फूड सिक्युरिटी” पुस्तक का विमोचन भी किया गया और उत्कृष्ट योगदान के लिए वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ सतत कृषि, पादप स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन कर रहे हैं।

 ये भी पढ़ें :
नैमिषारण्य में बनेगा ‘वेदारण्यम’ , राज्य सरकार ने मंजूर किये 14.09 करोड़, वेद वन की थीम पर आधारित विशेष जोन होंगे तैयार

संबंधित समाचार