बाराबंकी : अनसुनी से भड़के किसान, नेशनल हाईवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। नवाबगंज में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर अनसुनी से नाराज किसानों ने हाईवे पहुंचकर जाम कर दिया। यहां से बुलावे पर सभी डीएम कार्यालय पहुंचे जहां डीएम, एसपी से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रामबरन के नेतृत्व में गन्ना संस्थान परिसर में गुरुवार को धरना दिया गया। इनकी प्रमुख मांगों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का मुआवजा और धान खरीद में हो रही अनियमितताओं को दूर करना शामिल रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि लंबे समय तक धरना देने के बावजूद न तो कोई अधिकारी और न ही लेखपाल ज्ञापन लेने पहुंचे।

cats

अधिकारियों की अनुपस्थिति से आक्रोशित किसान गन्ना संस्थान से निकलकर नवाबगंज तहसील गेट के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस बल ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

लखनऊ कूच की तैयारी थी लेकिन प्रशासन की ओर से इन्हे वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया गया, नारेबाजी करते हुए किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर डीएम व एसपी की मौजूदगी में वार्ता के बाद तय हुआ कि शुक्रवार को प्रशासन व भाकियू प्रतिनिधिमंडल के बीच मांगों को लेकर वार्ता होगी। इस आश्वासन पर मानकर किसान यहां से चले गए।

संबंधित समाचार