योगी सरकार की पहल, स्कूलों में जल पखवाड़ा ‘कैच द रेन’ अभियान से स्कूलों में रोजाना गतिविधियां और रिपोर्टिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने इसे स्कूलों से जोड़ने की पहल की है। ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत 16 से 30 अप्रैल तक प्रदेश के सभी विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में ‘जल पखवाड़ा’ मनाया जाएगा।

इस दौरान छात्रों को जल बचाने के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें व्यवहारिक रूप से जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में दैनिक गतिविधियों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी और इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान के तहत प्रार्थना सभा में ‘जल शपथ’ दिलाई जाएगी, वहीं निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। जल स्रोतों की सफाई, पेयजल गुणवत्ता जांच और फोटो प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में फल-सब्जियों के निर्यात को रफ्तार देगा ग्लोबल जीएपी: केन्या के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण, एक्सपोर्ट के लिए मानक तय 

 

संबंधित समाचार