प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : बीच सड़क पर माफिया अशरफ के गनर इरफान की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली क्षेत्र मे बीच सड़क पर माफिया अशरफ के गनर रहे इरफ़ान गद्दी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात गौस नगर में अज्ञात बदमाशों ने इरफ़ान के सीने में गोली मार दी। इरफान सड़क पर ही काफी देर तड़पता रहा, बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन खून ज़्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। 

वारदात की सूचना पर पुलिस आयुक्त सिटी मनीष कुमार शांडिल और सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फ़ौरी तौर पर पुरानी रंजिश मे हत्या की बात सामने आ रही हैं। सूत्रों ने बताया कि मृतक इरफ़ान गद्दी दिवंगत अशरफ के साथ उनकी सुरक्षा मे बन्दूक लेकर चलता था। इलाके के लोग बता रहें हैं कि उसकी रंजिश चकिया के आशिफ दुर्रानी से चल रही थी। 

मामले की जांच पुलिस अभी कर रही हैं। मृतक के परिवार के सदस्य की तहरीर पर आशिफ दुर्रानी सहित एक अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर पहलुओं पर जांच कर रही है। कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और जल्द ही इस वारदात का पूरा खुलासा किया जाएगा। 

संबंधित समाचार