Bareilly : इज्जतनगर मंडल की विशेष ट्रेनों में भी जगह खाली, रेल प्रशासन ने साझा की सूची

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह फरवरी एवं मार्च में सीटें खाली हैं, जिसको लेकर शुक्रवार को रेलवे की तरफ से जानकारी दी गयी है।

इज्जत नगर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 1 मार्च को शयनयान श्रेणी में 318 बर्थ, 8 मार्च को शयनयान श्रेणी में 235 बर्थ और 15 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 03 एवं शयनयान श्रेणी में 446 बर्थ उपलब्ध हैं। 

लालकुआं से चलने वाली 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी में 5 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 236 एवं शयनयान श्रेणी में 211बर्थ उपलब्ध हैं। काठगोदाम से चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी में 01 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 61, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 273 एवं शयनयान श्रेणी में 39 बर्थ उपलब्ध हैं।

संबंधित समाचार