होली की तैयारी जोरों पर: हथौड़ा, फरसा, ब्रह्मोस मिसाइल से रंगों की होगी बरसात... बाजार रंग-बिरंगा, हर्बल गुलाल का बोलबाला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नीरज मिश्र, अमृत विचार: भले ही होलिकोत्सव पर्व को करीब दस दिन का वक्त है लेकिन बाजार रंगीन हो चुका है। होरियार हथौड़े और फरसे से रंगों का वार करने के लिए तैयार हैं। यहियागंज में पिचकारियां ही पिचकारियां हैं। धनुष बाण में भी रंगों के तीन तीर तैयार हैं। होरियार सामने आए तो यह तीन तीर एक साथ रंगों की ऐसी फुहार छोड़ेंगे कि बचना मुश्किल हो जाएगा। ब्रह्मोस सरीखी मिसाइल तबाही के लिए नहीं रंगों से सराबोर करने के लिए तैयार है। मोदी पिट्ठू गन और बिग बॉस की भी धमक कम नहीं है। दो सेल वाली म्यूजिक गन का पाइप खींचते ही रंगों की बरसात तो होगी ही होली के मधुर गीत माहौल को और रंगीन बना देंगे।

MUSKAN DIXIT (9)

कुश मिश्र और आलोक गुप्ता के मुताबिक अलग-अलग पिचकारियों की वैरायटी बाजार में आ गई है। विस्तृत रेंज है। ब्रह्मोस सरीखी मिसाइल भी रंग से हमला करने को तैयार है। बस इंतजार है तो रंगों के त्यौहार का।

MUSKAN DIXIT (10)

पिचकारियों की रेंज- रुपये प्रति पीस

धनुष बाण- 220
त्रिशूल-डमरू- 60
बीन- 60
मोदी पिट्ठू गन- 260 से 350
बिग बॉस-340
फरसा -40 रुपये
कुल्हाड़ी, त्रिशूल, डमरू- 60 रुपये प्रति पीस

MUSKAN DIXIT (13)
बीजेपी का हथौड़ा- 260
राकेट मिसाइल- 160
पिट्ठू बैग -500 रुपये प्रति पीस तक
बच्चों वाला जेली टैंक -180 रुपये
सलमान खान -340 रुपये
मयूजिक गन -260 रुपये

MUSKAN DIXIT (11)

हर्बल रंग और गुलाल की मांग

हर्बल रंग और गुलाल की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। करीब 80 फीसद बाजार पर हर्बल गुलाल और रंग छाए हुए हैं। यहियागंज के थोक कारोबार से जुडे़ शेखर गुप्ता कहते हैं कि अब हर ब्रांड प्रमुखता से हर्बल रंग बना रहे हैं। अब सभी प्रमुख ब्रांड का ध्यान हर्बल रंग पर है। ऐसे में केमिकल युक्त रंग का बाजार पूरी तरह से सिमटने की ओर है। शहरी क्षेत्र में रंग-गुलाल का व्यापार हर्बल आधारित हो चुका है। 1000 प्योरिटी वाला हर्बल गुलाबी रंग 2,000 रुपये किलो वहीं हरे हर्बल की कीमत 1,600 प्रति किलो है। हर्बल 120 से 150 रुपये प्रति डिब्बा इसमें चार अलग-अलग रंग की डिब्बियां हैं। खुला हर्बल गुलाल 60 से 100 रुपये किलो तो आर्गेनिक खुला रंग 600 से 800 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मिशन मेरठ : विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, जाट बेल्ट में सियासी बिसात बिछाने की तैयारी 
लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटर-हॉस्टल महोत्सव का भव्य आगाज, परिसर खेल प्रतिस्पर्धाओं से हुआ गुंजायमान
बुद्धेश्वर में पकड़ा 750 लीटर मिलावटी खाद्य तेल: कृत्रिम रंग और एसेंस मिलाकर किया था तैयार, होली पर बाजार में खपाने की थी तैयारी
सदन में वेस्ट टू एनर्जी का प्रस्ताव पास: जोरदार हंगामे के पार्षदों का आरोप, अवैध तरीके से विशेष सदन बुलाया गया 
मन की बात का 131वां एपिसोड: बोले PM मोदी- AI summit में दिखी भारत की ताकत, साबित होगा टर्निंग प्वाइंट