Holi 2026: बाजार में होम मेड प्रोडक्ट की धूम, होली पर खाइए टेस्टी जेली
बाजारों में आलू चावल मिक्स, बनारसी पापड़ सहित कई वैराइटियों में मौजूद है पापड़ और चिप्स
लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी के बाजारों में होली को लेकर रौनक बढ़ गई है। रंग-गुलाल के साथ चिप्स और पापड़ की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार जेली पापड़ खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी चिप्स, पापड़ और कचरी की बिक्री में तेजी आई है, जो त्योहार का स्वाद बढ़ा रहे हैं।
8.png)
बाजार में आलू-चावल मिक्स पापड़, बनारसी पापड़, साबूदाना, मूंग और उड़द के पापड़ सहित कई वैराइटी उपलब्ध हैं। मसालेदार और सादे चिप्स भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार होममेड उत्पादों की मांग बढ़ी है, क्योंकि लोग इन्हें स्वादिष्ट और सेहतमंद मानते हैं।
8.png)
यहियागंज व्यापारी सुनील शुक्ला ने बताया कि त्योहार के समय बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाती है। आलू-चावल मिक्स पापड़ 200 रुपये किलो, आलू पापड़ 140 रुपये, बनारसी पापड़ 200 रुपये, कचरी 100 से 150 रुपये और साबूदाना पापड़ 150 से 200 रुपये किलो बिक रहा है।
8.png)
व्यापारी गगनदीप ने बताया कि जेली पापड़ तीन वैराइटी में 130 से 150 रुपये किलो उपलब्ध है। चना पापड़ 225 रुपये, लहसुन 235 रुपये और तिरंगा पापड़ 240 रुपये किलो बिक रहा है।
8.png)
