लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टार बस्टर्स ने रचा इतिहास: रिफ्ट-2026 हैकाथॉन में जीता पहला स्थान, “अपॉर्चुनिटी ओएस” प्रोजेक्ट से जीता 250 USD का इनाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय की अभियांत्रिकी संकाय के छात्रों की टीम “स्टार बस्टर्स” ने रिफ्ट-2026 हैकाथॉन के वेब3 ट्रैक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हैकाथॉन का आयोजन पीडब्लयूआईओआई की ओर से बेंगलुरु, नोएडा, लखनऊ और मुंबई में एक साथ किया गया। जिसमें 8 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन व वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। टीम का नेतृत्व बीटेक सीएसई एआई छात्र हर्ष प्रजापति ने किया, जबकि जतिन पांडे ने तकनीकी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेब3 श्रेणी में विजेता बनने पर टीम को अलगोरेंड और पीडब्ल्यू आईओआई की साझेदारी में 250 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिला। कुलपति प्रो. जेपी सैनी और डीन प्रो. एसपी सिंह ने छात्रों को बधाई दी है।

टीम का प्रोजेक्ट “अपॉर्चुनिटी ओएस” एक डिसेंट्रलाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो बिटकॉइन व इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी में प्रयुक्त उच्च कंप्यूटिंग क्षमता को एआई मॉडल ट्रेनिंग में उपयोग करने का समाधान प्रस्तुत करता है। प्लेटफॉर्म पर जुपीटर नोटबुक, क्वांटम एन्क्रिप्शन और आईपीएफएस आधारित सुरक्षित डेटा प्रबंधन की सुविधा दी गई है, जिससे ऊर्जा व तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सके।

संबंधित समाचार