UP: शाहबाद में एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन को दबोचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद ,अमृत विचार। तहसील शाहबाद में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई की खबर मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक शाहबाद तहसील में तैनात संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से शस्त्र लाइसेंस पर अनुकूल रिपोर्ट लगाने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। शाहबाद के जाहिदपुर निवासी हसमुद्दीन द्वारा इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमीन को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। 

टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान तहसील परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है

संबंधित समाचार