बाराबंकी : कोर्ट ने दी जमानत, रिहा होंगे सपा प्रवक्ता मनोज यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। महिला को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किए गए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बताते चले कि 11 फरवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला कलावती ने ग्राम भगोलापुरवा के रहने वाले मनोज यादव उर्फ बब्लू पुत्र रामकुंवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोप था कि पुरानी रंजिश को लेकर मनोज यादव ने उसे धमकाया और बेटे को गायब करने की चेतावनी देने के साथ ही धक्का दे दिया। उधर लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति मनोज यादव उर्फ बब्लू दो दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए।

सपा में भी उनके गायब होने को लेकर हलचल मच गई थी। महिला को धमकाने से लेकर गुमशुदगी के बाद उनकी तलाश जोरों पर थी। सफदरगंज थाना पुलिस ने मनोज यादव को तलाश लिया। पुलिस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज को थाना क्षेत्र से गुजरते समय गिरफ्तार कर लिया था।

पता चला कि वह एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इस मामले में उनके अधिवक्ता संतशरण यादव ने बताया कि न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट ने मनोज यादव का जमानत अनुरोध स्वीकार कर लिया। उन्हे जमानत दे दी गई है।

संबंधित समाचार