मंडल से सिर्फ लखनऊ की पांच ग्राम पंचायतों को मिले अधिक अंक, अब किया जाएगा सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ जिले की वर्ष 2025-26 का स्मार्ट ग्राम पंचायत को डा. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना पुरस्कार दिया जाएगा। मंडल से लखनऊ की अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली पांच ग्राम पंचायतें पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। इनमें से एक पंचायत को स्थलीय सत्यापन के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा।

पुरस्कार मंडल स्तर पर विकास कार्यों में स्मार्ट बनी एक ग्राम पंचायत को मिलना है। प्रोत्साहन के तौर पर दो लाख रुपये बजट के अतिरिक्त मिलते हैं। मंडल के सभी जिलों की स्मार्ट ग्राम पंचायतों ने आवेदन किए थे। 

विकास कार्यों के मूल्यांकन में लखनऊ की स्मार्ट ग्राम पंचायत बक्कास, कठवारा, गोडवा बरौकी, नटौली और मसीढा रतन ने अधिकतम अंक प्राप्त किए हैं। अब अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली पांचों स्मार्ट ग्राम पंचायतों का मंडल स्तरीय कमेटी स्थलीय सर्वेक्षण करके अंकों के आधार पर किसी एक का चयन करेगी। इसी तरह प्रदेश में मॉडल बने तीन जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को भी पुरस्कार मिलेगा। इसमें लखनऊ कार्यालय का नाम भेजा गया है।

संबंधित समाचार