Bareilly : हैसियत प्रमाण पत्र के नाम पर 10 हजार रिश्वत लेते तहसील सदर का लेखपाल गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सदर तहसील के लेखपाल को सोमवार की शाम एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लेखपाल हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। आरोपी लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर थाना क्षेत्र के भारतेंद्र सिंह सोनकर ने शिकायत की थी कि उन्होंने पत्नी का हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि सदर तहसील का लेखपाल महेश कुमार रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 

डीएम से अनुमति लेने के बाद सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे तहसील सदर के गेट के पास रोजगार कार्यालय के नजदीक आरोपी लेखपाल महेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया लेखपाल महेश कुमार जनपद बांदा के थाना मटोध के गांव वसहरि का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की गई। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

संबंधित समाचार