ध्यान करने से तनाव के हार्मोन कॉर्टिसोल होता है कम, लखनऊ विश्वविद्यालय में साप्ताहिक योग शिविर का हो रहा आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: ध्यान करने से मन की एकाग्रता बढ़ती, ध्यान का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह मन को शांत करता है और तनाव को काम करता है। आज के समय में काम का दबाव, पढ़ाई का तनाव और व्यक्तिगत समस्याएं व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान कर देती हैं, नियमित रूप से ध्यान करने से मन शांत होता है और नकारात्मक विचार धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिंस विभाग के आयोजित कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ. अमरजीत यादव ने कहा। विश्वविद्यालय में इंडियन योग फेडरेशन के तत्वाधान में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

योग सप्ताह के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के गौरव स्थल पर ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने ध्यान का अभ्यास किया। फैकल्टी ऑफ योग के कोआर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि कई वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि ध्यान करने से कॉर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है जिससे व्यक्ति अधिक शांत और संतुलित महसूस करता है। नियमित अभ्यास से मस्तिष्क की कार्य क्षमता बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी बेहतर होती है। ध्यान का प्रभाव मन ही नहीं शरीर पर भी पड़ता है। ध्यान शिविर में योग विभाग के अंकित गौतम, संजना, मनीषा, अर्चना, कृष्ण बिहारी वाजपेई, दिवाकर, श्वेतालिका, पूजा पाठक, सुनीता यादव मोनिका सिंह, विनीत, सविता रंजन, उषा गौतम, आशा रघुवंशी ने भाग लिया।

ध्यान से होने वाले लाभ

-रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
-हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।
-नींद की गुणवत्ता सुधरता है।
-प्रतिरक्षा प्रणाली में मजबूत होती है।
-अनिद्रा की बीमारी दूर होती है।

संबंधित समाचार