कृतिका-गौरव कपूर का मज़ेदार वेडिंग इनवाइट आया सामने: मेहमानों के लिए 'आफ्टर पार्टी' का खास इंतज़ाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के जश्न की झलक सामने आनी शुरू हो गई है,इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह इस सीज़न की सबसे स्टाइलिश और अलग अंदाज़ वाली शादियों में से एक होने वाली है। यह जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस खास मौके को वे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक निजी लेकिन ग्लैमरस समारोह में सेलिब्रेट करेंगे। 

इस जश्न में फिल्म और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होने वाले हैं। इस शादी को और खास बनाता है उनका अलग और दिलचस्प वेडिंग इनवाइट, जो उनके स्टाइल और सहज स्वभाव को दर्शाता है। पारंपरिक वेडिंग रिसेप्शन की जगह कृतिका और गौरव ने "द पार्टी, आफ्टर" नाम से एक खास लेट-ईवनिंग सेलिब्रेशन रखा है, जिसे एक आरामदायक और मज़ेदार  की तरह प्लान किया गया है। 

दक्षिण मुंबई के एक वेन्यू पर होने वाली इस शाम का माहौल जैज़ नाइट और स्पीकईज़ी बार जैसा होगा। मेहमानों को जल्दी आने, आराम से बैठने और रात भर जश्न का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनवाइट का डिज़ाइन भी बेहद खूबसूरत है, जिसमें मोनोक्रोम लुक और हल्का-फुल्का अंदाज़ दिखाई देता है। यह इस बात की झलक देता है कि यह जश्न निजी, स्टाइलिश और बेहद खास होने वाला है। 

ये भी पढ़ें :
Ekaki : IMDb पर आशीष चंचलानी के डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ने हासिल की 8.2 रेटिंग, क्रिटिक्स-दर्शकों ने की जमकर तारीफ 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म