लखनऊ मेट्रो चैंपियंस ने जीता इंटर रीजन टी-20 का खिताब, 21 रनों से अयोध्या अवेंजर्स को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : पर्थ रिपब्लिक ग्राउंड पर खेले गए इंटर रीजन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लखनऊ मेट्रो चैंपियंस ने अयोध्या अवेंजर्स को 21 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। डे-नाइट खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ मेट्रो चैंपियंस ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत देते हुए सलामी बल्लेबाज शशांक ने मात्र 31 गेंदों में 57 रनों की धुआंधार पारी खेली। कप्तान आरिफ हुसैन ने 37 रन और राहुल कनौजिया ने 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया। अयोध्या अवेंजर्स की ओर से विकास यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या अवेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक वर्मा ने 44 रन और कप्तान सुमित वर्मा ने 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लखनऊ की ओर से पवन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए।

लखनऊ मेट्रो चैंपियंस के सलामी बल्लेबाज शशांक को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैटर के खिताब से भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात