नहर में नहाते समय डूबीं तीन किशोरियां, राहत- बचाव कार्य जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र में खानवारी गांव के पास शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार दोपहर नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि खनवारी ग्राम पंचायत के डंडिया गांव निवासी राम नरेश की बेटी आंचल (14), रिया (12) और अनिल पटेल की बेटी मोहनी (12) शारदा सहायक नहर में नहाने गई थीं, उसी बीच अचानक गहरे पानी में जाने से वे डूब गईं। राय के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गयी है तथा अग्निशमन दल को बुलाया गया है, जो बचाव एवं राहत कार्य में जुटा है। 

संबंधित समाचार