IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया संभालेंगे प्रबंधन का कामकाज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि इंडिगो पिछले तीन माह में अपने परिचालन में बड़े व्यवधान का सामना कर रही है। बयान में कहा गया है कि नए सीईओ की नियुक्ति तक एयरलाइन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अंतरिम व्यवस्था के तहत इंडिगो के प्रबंधन का कामकाज देखेंगे।

इंटरग्लोब एविएशन के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, "राहुल एयरलाइन के प्रबंधन का कार्य संभालने लौट रहे हैं ताकि कंपनी की संस्कृति को मजबूत किया जा सके, संचालन की उत्कृष्टता को और बढ़ाया जा सके और ग्राहकों को बेहतर देखभाल, भरोसेमंद सेवा और पेशेवर अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।" इंटरग्लोब एविएशन एयरलाइन का परिचालन इंडिगो ब्रांड नाम से करती है।

ये भी पढ़ें :
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आया बड़ा बदलाव,जाने आज का रेट  

संबंधित समाचार