लखनऊ में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 1007 बसों का संचालन: हेल्प डेस्क, साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था
लखनऊ, अमृत विचारः पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र 1007 बसों का संचालन करेगा और 31 बसें आकस्मिक परिस्थिति के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। बस स्टेशनों पर पूछताछ कक्ष से लेकर खाने-पीने के स्टाल 24 घंटे संचालित रहेंगे। प्रत्येक बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। परेशानी होने पर अभ्यर्थी क्षेत्रीय कंट्रोल रूम के नंबर 8726005808 पर संपर्क कर सकते हैं।
आलमबाग एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आलमबाग बस अड्डे पर करीब 100 अभ्यर्थियों के ठहरने और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर दवाओं की व्यवस्था भी रहेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन चौधरी को अवध क्षेत्र में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। रायबरेली के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
उन्हें 13 मार्च से 16 मार्च तक रायबरेली बाईपास पर पालीवार कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर लंबी दूरी की बसें शहर के अंदर से ही संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाराबंकी में ऐसी व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि बस स्टेशनों पर पूछताछ कक्ष, टी स्टाल, खान-पान स्टाल और वाटर कूलर 24 घंटे संचालित रहेंगे। स्टेशन परिसर व शौचालयों की नियमित सफाई और प्रतीक्षालयों में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कहां से कितने बसें चलेंगे
डिपो/बस स्टेशन | बसें |
| चारबाग डिपो | 125 |
| अवध डिपो | 115 |
| कैसरबाग निगम | 149 |
| कैसरबाग अनुबंधित | 132 |
| आलमबाग डिपो | 83 |
| उपनगरीय डिपो | 8 |
| हैदरगढ़ डिपो | 110 |
| रायबरेली डिपो | 169 |
| बाराबंकी डिपो | 116 |
ये भी पढ़ें :
यूपी में ओपन गवर्नमेंट डाटा के लिए 1.80 करोड़ की मंजूर,योगी सरकार ने उद्योग निदेशालय के माध्यम से क्रियान्वयन के दिए निर्देश
