सुलतानपुर गोलीकांड : मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी दीपक सोनकर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर। उत्तर-प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत जनऊपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनऊपुर में आपसी विवाद में गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें मोहित सोनकर की मौत हो गई। 

परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर मुख्य आरोपी दीपक सोनकर की गिरफ्तारी के जांच टीम गठित कर दी गई। जांच टीम ने बीती रात दीपक को उसके घर धोपाप से गिरफ्तार किया। 

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि आलाकत्ल पिस्टल जनऊपुर में ही एक घर के पीछे फेंक दिया है। पुलिस जब उसे लेकर पिस्तौल बरामद करने गई तो दीपक ने खेत से पिस्तौल उठाकर पुलिस पर ही फायर कर दिया, पुलिस ने भी बचाव जवाबी फायरिंग की, जो दीपक के पैर में लगी। दीपक सोनकर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि दीपक के विरुद्ध लंभुआ थाने में 10 आपराधिक मामला दर्ज है। ज्ञातव्य है कि बुधवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत जनऊपुर गांव में गुरुवार की सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बच्चे का रमेश सोनकर के परिवार के सदस्यों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। 

उस समय दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली थी और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। शाम को रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर, वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे। वहां विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद भोलू सोनकर ने कथित तौर पर लगभग पांच राउंड फायरिंग की। 

मोहित के सीने में दो गोलियां लगी जिन्हें इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगल को भी एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन विस्तृत जांच के लिए उसे सीटी स्कैन हेतु रेफर किया गया है। होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। 

संबंधित समाचार