उत्तर प्रदेश में कृषि शिक्षा को नई उड़ान: 23.36 करोड़ रुपये मंजूर, शोध और नवाचार को मिलेगा बड़ा बूस्ट
लखनऊ, अमृत विचार : राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास और उच्च शिक्षा व शोध कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 23.36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। यह राशि राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों में चल रहे शोध कार्यों और ढांचागत सुधारों को मजबूत करने के लिए आवंटित की गई है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार कृषि विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शोध और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक और अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को 10.26 करोड़ रुपये, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर को 7.00 करोड़ रुपये, और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या को 5.00 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़े परियोजनाओं के लिए 1.08 करोड़ रुपये तथा ई-ऑफिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 2.50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
