BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने स्टार, द्रविड़-मिताली-बिन्नी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, पूरी विनर्स लिस्ट यहां
नई दिल्लीः 15 मार्च 2026 को आयोजित बीसीसीआई के प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स समारोह ने भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल सितारों और दिग्गजों को सम्मानित किया। इस भव्य आयोजन में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खास बात रही कि बीसीसीआई ने पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को भी विशेष सम्मान दिया, जो भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल रहा।
5.png)
सबसे बड़ा सम्मान 'कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और महिला क्रिकेट की लेजेंड मिताली राज को उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
6.png)
2024-25 सीजन में शानदार फॉर्म के दम पर टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड' से नवाजा गया, जो सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का खिताब है। यह उनका दूसरा ऐसा सम्मान है। वहीं, महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। मंधाना ने वनडे में सर्वाधिक रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा को वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का पुरस्कार मिला।
7.png)
युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार डेब्यू के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष)' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में यह पुरस्कार एन. श्री चरणी ने जीता।
घरेलू क्रिकेट में मुंबई के आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर - सीमित ओवर) और विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिला। रणजी में सर्वाधिक रन और विकेट के लिए भी विदर्भ और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जूनियर स्तर पर उभरती प्रतिभाओं को भी सराहा गया, जैसे जगमोहन डालमिया ट्रॉफी में इरा जाधव (जूनियर महिला) और शेफाली वर्मा (सीनियर महिला)। अंपायरिंग में उल्हास गंधे को सर्वश्रेष्ठ घरेलू अंपायर का पुरस्कार मिला, जबकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
7.png)
यहां है बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 की प्रमुख विनर्स की पूरी सूची:
- कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी, मिताली राज
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर (पॉली उमरीगर अवॉर्ड)- शुभमन गिल
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर- स्मृति मंधाना (पांचवीं बार)
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष)- हर्षित राणा
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)- एन. श्री चरणी
- वनडे में सर्वाधिक रन (महिला)- स्मृति मंधाना
- वनडे में सर्वाधिक विकेट (महिला)- दीप्ति शर्मा
- लाला अमरनाथ अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर - घरेलू सीमित ओवर)- आयुष म्हात्रे (मुंबई)
- लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर)- हर्ष दुबे (विदर्भ)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी सर्वाधिक रन - एलीट)- वाई. वी. राठौड़
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी सर्वाधिक विकेट - एलीट)- हर्ष दुबे
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर)- इरा जाधव (मुंबई)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला सीनियर)- शेफाली वर्मा (हरियाणा)
- सर्वश्रेष्ठ घरेलू अंपायर- उल्हास गंधे (विदर्भ)
- घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)
6.png)
युवा खिलाड़ियों को भी किए गए सम्मानित
बीसीसीआई ने इस अवार्ड समारोह में सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि U-16, U-19 और U-23 लेवल के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिससे की भारत में ग्राउंड लेवल पर क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके। उल्हास गंधे को मिला 'बेस्ट अंपायर' का पुरस्कार, जबकि घरेलू टूर्नामेंट्स में सबसे शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ का पुरस्कार दिया गया।
