Lucknow News: 20 मार्च को एलडीए की बोर्ड बैठक, पास होगा बजट
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण की 20 मार्च को बोर्ड बैठक होगी। बैठक में नई व पुरानी योजनाओं का बजट पास किया जाएगा। वित्तीय वर्ष में 2026-27 की योजनाएं स्वीकृत की जाएंगी। प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए हैं।
एलडीए की यह बैठक बजट से संबंधित रहेगी। नई व पुरानी योजनाओं और विकास कार्यों का बजट स्वीकृत किया जाएगा। इससे शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। मुख्य फोकस नैमिष नगर, वरुण विहार, आईटी सिटी और वेलनेस सिटी पर रहेगा। इन चाराें योजनाओं को विकसित करने के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा।
साथ ही आईटी सिटी की एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया बोर्ड में रखी जाएगी। इस प्रस्ताव में सेक्टर विकसित करना, भूखंडों का नियोजन, पंजीयन, आवंटन, कब्जा, रजिस्ट्री आदि प्रक्रिया के मानक व शर्ते तय की जाएंगी।
