पीडब्ल्यूडी के तकनीकी सलाहकार वीके सिंह को मिला एक साल एक्सटेंशन, जानिए कबतक रहेगा कार्यकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) तकनीक के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के लिए सृजित तकनीकी सलाहकार के पद पर तैनात वी के सिंह के कार्यकाल की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है। 

जारी आदेश के मुताबिक सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को इस पद पर यथावत तैनात रखा गया है। पहले यह नियुक्ति 28 फरवरी 2026 तक के लिए की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कर दिया गया है। 

आदेश में कहा गया है कि यह पद लोक निर्माण विभाग में नवीन तकनीक एफडीआर के कार्यों को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से सृजित किया गया था। शासन ने पूर्व में जारी 27 सितंबर 2023 के आदेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन इस पद पर विजय कुमार सिंह की तैनाती को जारी रखने की स्वीकृति प्रदान की है।

संबंधित समाचार