सलमान खान की Maatrubhumi का फर्स्ट-लुक आया सामने, मेकर्स ने जारी किया दमदार पोस्टर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के नाम से रिलीज़ होगी। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल गया है। अब यह फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के नाम से रिलीज होगी। मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।
इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है "मे वॉर रेस्ट इन पीस। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है जहां यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है।
ये भी पढ़ें :
कैंसर पेशेंट के लिए चैरिटी फैशन इवनिंग : रैंप पर वॉक करते नजर आए इब्राहिम अली खान, प्रतिभा रांटा और कुब्रा सैत
