Raftaar: पत्नी पत्रलेखा की फिल्म में नजर आयेगें राजकुमार राव, इस डी इन बड़े पर्दें पर होगी रिलीज
दिल्ली। राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत 'रफ्तार' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म "महत्वाकांक्षा, प्रेम और लालच की एक रोमांचक कहानी" बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बालकर ने किया है। इसका निर्माण राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने कम्पा फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की।
पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिस पर फिल्म का शीर्षक लिखा हुआ था। कैप्शन में लिखा था, "महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया है। लालच इसकी परीक्षा लेगा। फिल्म रफ्तार, 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" यह पहली बार है जब राव और सुरेश साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
