इप्सेफ ने PM को भेजा पत्र :कहा-कर्मचारी गैस एजेंसी पर लाइन लगायें या नौकरी पर बायोमेट्रिक हाजिरी 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) ने गैस की किल्लत को देखते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है, साथ ही प्रश्न भी पूछा है कि इस समस्या से शिक्षकों व कर्मचारियों को राहत कैसे मिले। क्योंकि भोजन तो सबके लिए जरूरी है। इप्सेफ ने इसके साथ ही मांग की है कि सरकार कर्मचारियों के घर पर गैस भेजने की व्यवस्था करे।

वीपी मिश्र
इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र


इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र, महासचिव प्रेमचन्द्र ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि कर्मचारियों के आवास पर गैस भेजने की व्यवस्था करे। वर्तमान में कर्मचारी दिन भर लाइन लगा रहे हैं। हालात यह है कि वे अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा पा रहे हैं। गैस के चक्कर में बायोमेट्रिक हाजिरी समय से नहीं लग पायेगी, जिसके  कारण उनका वेतन भी कट जायेगा। गैस के कारण कर्मचारी परिवारों की स्थिति दयनीय हो गयी है।

इप्सेफ ने चेतावनी दी है कि सरकार कर्मचारियों के आवास पर गैस पहुंचाने की व्यवस्था नहीं करती है, तो इप्सेफ द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए आन्दोलन करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सहित देश के समस्त राज्यों में गैस न मिलने के कारण कर्मचारी परिवार को दो जून भोजन नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

ये भी पढ़ें : तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, हरे निशान में आये सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर का दबाव जारी

संबंधित समाचार