योगी सरकार का एक और बड़ा कदम, यूपी बनेगा ग्लोबल टैलेंट का हब 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

विश्व की दिग्गज मानव संसाधन कंपनी एडेको ग्रुप की टीम ने इन्वेस्ट यूपी का किया दौरा 

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश को 'विकसित राज्य' बनाने के विजन पर आगे बढ़ रही योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जापान और सिंगापुर से 1.50 लाख करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर के बाद यूपी के युवाओं को रोजगार की वैश्विक चैन से जोड़ने के लिए भाषाई तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी क्रम में दुनिया की दिग्गज मानव संसाधन कंपनी एडेको ग्रुप के साथ इन्वेस्ट यूपी के ऑफिस में विस्तार से चर्चा की गई। 

वायरल तस्वीर (36)

यूपी के कुशल मानव संसाधन (Skilled workforce) को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। सोमवार को एडेको के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी ऑफिस का दौरा किया। 

इसमें एडेको ग्रुप की पब्लिक अफेयर्स प्रमुख बेटिना शालर, एडेको इंडिया के डायरेक्टर दीपेश गुप्ता और इन्वेस्ट यूपी की अतिरिक्त सीईओ प्रेरणा शर्मा शामिल रहीं। 

वायरल तस्वीर (38)

एडेको समूह और इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने युवाओं को कुशल बनाने समेत भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। यूपी के  युवाओं का विकास, कौशल और टैलेंट मैनेजमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस रहा। 

चर्चा का प्रमुख बिंदु ये रहा कि इन्वेस्ट यूपी राज्य के कुशल युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण उपलब्ध कराए। इससे राज्य के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के द्वार खुलेंगे। भाषाई तौर पर प्रशिक्षित युवा मल्टीनेशनल कंपनियों की जरूरत के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। 

यूपी बनेगा ग्लोबल टैलेंट हब

इस मीटिंग में यूपी के उभरते हुए 'ग्लोबल टैलेंट हब' और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों के केंद्र के रूप में छवि को और मजबूत किया है। एडेको ग्रुप के साथ यह सहयोग प्रदेश में रोजगार के नए मानकों गढ़ने में मददगार बनेगा। 

सनद रहे कि राज्य सरकार यूपी को विकसित राज्य बनाने की कोशिशों में जुटी है। इसको लेकर राज्य में देसी-विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने से लेकर उन्हें औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराने में सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी सार्वजनिक मंचों से युवाओं को स्वरोजगार के साथ कौशल के लिए प्रेरित करते रहते हैं। एडेको ग्रुप की यूपी में कुशल मानव संसाधन की पर ये पहल भविष्य में बड़े बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें :
ग्रीन एनर्जी का नया हॉटस्पॉट बना यूपी, गोरखपुर-रामपुर जिलों में शुरू ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं 

 

संबंधित समाचार